Rajasthandhara

Besan ka Chila

Besan ka Chila

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 15 से 30 मिनटकैलोरी : 143-150मील टाइप : वेज2 कप बेसन च


Description


  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • कैलोरी : 143-150
  • मील टाइप : वेज



2 कप बेसन 

चुटकीभर हींग 

1 बड़ा चम्मच जीरा 

1 कप दही

अदरक का 1 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन

1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर 

2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

1 छोटा चम्मच गरम मसाला 

नमक स्वादानुसार 

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 

1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई) 

1 छोटा चम्मच नींबू का रस 

तेल जरूरत के अनुसार 

पानी जरूरत के अनुसार 



- सबसे पहले एक बाउल में बेसन, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करते हुए घोल तैयार कर लें. 

- हल्की आंच में एक पैन में तेल गर्म कर लें. (इंस्टैंट बेसन सांभर) 

- तेल के गर्म होते ही पैन में बेसन का घोल फैलाएं और दोनों साइड से सेंकते हुए चीले बना लें. (बेसनवाली करारी भिंडी)

- चीले के ठंडा होने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें. 

- हल्की आंच में दोबार एक पैन में तेल गर्म कर लें.  (ऐसे बनते हैं बेसन के बढ़िया गट्टे) 

- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भूने.

- जीरे के चटकते ही कद्दूकस किया हुआ अदरक और लहसुन डालें. (गाठिया की सब्जी)

- अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च मिलाएं. (बेसन की भरवां मिर्च) 

- जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मसालों को अच्छे से पकाएं. 

- अब इसमें 2 चम्मच बेसन, नमक और दही डालकर कड़छी से चलाएं. (बेसन का पराठा) 

- जब तरी अच्छे से पक जाए तो उसमें चौकोर कटे हुए बेसन के चीले के टुकड़े डाल दें. 

- ढक्कन से ढक्कर 5 मिनट के लिए पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू)

- बेसन के चीले की सब्जी तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म बेसन की चीले की सब्जी चावल या पूरियों के साथ सर्व करें. 


Write a review

Note: HTML is not translated!
   Bad           Good