Description
राजे ने कहा, "मैं नहीं समझता हूं कि कोई भी नेता। वरिष्ठ नेता ऐसा बयान दे सकता है और जिनके हमारे परिवार से अच्छे संबंध थे। खासकर राजमाता साहब के साथ। ऐसे व्यक्ति अपनी वाणी पर संयम नहीं रख पाए। उससे बुरा क्या हो सकता है। हम नहीं चाहते है कि हमारे यंगस्टर्स को खराब मैसेज जाए। ऐसी भाषा कांग्रेस और उनके सहयोगियों के मुंह से सुनी जा सकती है।"
शरद यादव ने क्या कहा था?
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने बुधवार को राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर में कहा था कि वसुंधरा बहुत थक गई हैं। उन्हें आराम देना चाहिए। वे बहुत मोटी हो गई हैं। पहले पतली थीं
महिलाओं का अपमान
राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष रही डॉ. ज्योति किरण ने कहा है कि राजे पर यादव की टिप्पणी घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने राजस्थान की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यादव को इसके लिए माफी मांगनी होगी। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की अलाइंस पार्टी राजस्थान में आकर महिलाओं का अपमान करती है।