Rajasthandhara

राजस्थान में मौत का सिलसिला जारी, जागरूकता की कमी रही वजह...

राजस्थान में मौत का सिलसिला जारी, जागरूकता की कमी रही वजह...

राजस्थान में तांडव कर रहा है स्वाइन फ्लू का आतंक , अब तक ले चूका है 19 लोगों की जान, जोधपुर अब तक स्व


Description


राजस्थान में तांडव कर रहा है स्वाइन फ्लू का आतंक , अब तक ले चूका है 19 लोगों की जान, जोधपुर अब तक स्वाइन फ्लू से मौत के आकड़े में सबसे आगे।  जहाँ राजस्थान में 19 तो इसमें से 14 मौत जोधपुर की शामिल है।  


गुरुवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलाजी लैब मे 77 संदिग्ध मरीजों में से 29 का रिजल्ट पॉजिटिव सामने आया हैं। इसके साथ ही नए साल के 10 दिनों में ही आंकड़ा 200 तक पहुंच गया। यहाँ के मरीजों की संख्या जयपुर के बाद सबसे ज्यादा मानी जा रही है। लेकिन जयपुर में स्वाइन फ्लू से अब तक 1 भी मौत नहीं हुई। जोधपुर में मौत की वजह संसाधनों में कमी सामने आ रही है लोगो का कहना है की अस्पतालों में  पर्याप्त संसाधन नहीं होने से जा रही है लोगो की जान।  यही दूसरी और सूत्रों की माने तो इसकी वजह लोगो में जागरूकता की कमी सामने आ रही है। 

वजह जो भी हो यहाँ लोगो की जान जा रही है।  इसका सामना तो लोगो को करना ही होगा। स्वाइन फ्लू से बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है।  

शुद्धता और स्वच्छता वायरस की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिसमें इन्फ्लूएंजा वायरस भी शामिल है, स्वाइन फ्लू के प्रसार को कम करने में मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की सलाह है कि हर कोई हर समय इन सावधानियों का पालन करें:

  •  बार-बार साबुन और पानी से अपने हाथ धोयें 
  •  जब खाँसी या छींक आये, तो अपने मुंह और नाक को एक टिश्यू से ढक लें, यदि संभव हो 
  •  इस्तेमाल किये टिश्यू का तुरंत और सावधानी के साथ निपटान करें। उन्हें एक बैग में डाल कर फिर पात्र में फेंकें
  •  स्वच्छ कठोर सतहों (उदाहरण के लिए दरवाज़े के हैंडल) को नियमित साफ़ रखें 
  •  सुनिश्चित करें कि बच्चे इस सलाह का पालन करें


Write a review

Note: HTML is not translated!
   Bad           Good